“बेटी बचाओ बेटी पढाओ” योजना अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
“बेटी बचाओ बेटी पढाओं” योजना अंतर्गत बालिकाओं की शिक्षा तथा लिंगानुपात को बढा़ने के लिए कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर के निर्देश पर जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्य योजना के अनुसार विभिन्न धार्मिक आयोजनों में योजना का प्रचार-प्रसार कर जनसमुदाय को बालिका शिक्षा तथा लिंगानुपात को बढा़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आष्टा विकासखण्ड में नवरात्री के अवसर पर दुर्गा पांडालों में नुक्कड़ नाटक, बालिका सुरक्षा एवं आत्मरक्षा संबंधी गतिविधियां आयोजित की गई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम आनंद राजावत, तहसीलदार लाखन सिंह चौधरी ने बालिकाओं को गिफ्ट, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र वितरित किये।

उल्लेखनीय है कि बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना का उद्देश्य बेटियों के महत्व के बारे में लोगो को जागरूक करना एवं बेटियों के लिए कल्याण सेवा की दक्षता में सुधार करना, कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनको अच्छी शिक्षा प्रदान करना है।