रावण तेज बारिश में भी गलेगा नहीं, किया आइल पेंट आदि का इंतजामछावनी दशहरा मैदान पर 71 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी शहर के बाल विहार मैदान पर छावनी दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा पूरी आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा आदि की उपस्थिति में पर्व मनाया जाएगा। रावण दहन कार्यक्रम बुधवार की रात्रि सात बजे से आरंभ होगा, जो देर रात्रि तक जारी रहेगा। इस मौके पर भजन संध्या आदि का इंतजाम भी किया गया। मंगलवार को शहर बाल विहार मैदान पर मुख्य संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा, समिति अध्यक्ष आशीष गहलोत आदि ने व्यवस्था का जायजा लिया और यहां पर आने वाले दर्शकों के बैठने आदि की व्यवस्था की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि बारिश को देखते हुए राजधानी भोपाल से विशेष कलाकारों ने इस वर्ष विशेष इंतजाम किए है। यह रावण का पुतला तेज बारिश में भी गलेगा नहीं, इस पर आइल पेंट और प्लास्टिक की लहर का कोट चढ़ाया गया है। इसके अलावा हाथ में ढाल, तलवार, आंखों में लाल रंग के बल्ब होंगे। लगातार दो घंटे तक आतिशबाजी के बाद पुतले का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, अध्यक्षता श्रीमती अमिता अरोरा, पूर्व विधायक मदन लाल त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर, महंत हरिराम दास, महंत उद्वाव दास, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, पंडित मोहित पाठक, अजय पुरोहित, श्रीमती वीणा व्यास, हरीश चंद्र अग्रवाल, विवेक राठौर, राजीव गुजराती, अंबर नारंग, दीपक सोनी, सीताराम यादव, रुकमणी रोहिला, कैलाश अग्रवाल, ब्रजमोहन सोनी, बीके चतुर्वेदी, सुरेश साबू, पंकज गुप्ता, पवन राठौर, कमल झंवर, दीपक शर्मा, विवेक रुठिया, विमल जैन, मनोज जैन, आशीष गुप्ता, श्याम मेहता, सत्यनारायण वारिया, मांगीलाल सोलंकी, मोहिनी अग्रवाल, अनिल राय, सेवा यादव, ऋषि सोलंकी आदि की मौजूदगी में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में कोरोना महामारी के कारण सांकेतिक रूप से आयोजन किए गए थे, परन्तु अब भगवान की कृपा से कोरोना महामारी में शांति आई है और सब ओर खुशहाली है। जिसके कारण इस वर्ष पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शहर के भव्य बाल विहार मैदान पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन के पहले भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बाद महायुद्ध और लगातार कई घंटों तक आकाशीय बहुरंगी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा शहर के छावनी स्थित हनुमान मंदिर से राम बारात समिति के अध्यक्ष नीरज ताम्रकार के नेतृत्व में भव्य बारात शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाल विहार मैदान पर पहुंचेगी। चल समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रात्रि सात बजे शहर के छावनी से चल समारोह निकाला जाएगा, जो चरखा लाइन, बड़ा बाजार आदि मार्गों से होते हुए रावण दहन स्थल बाल विहार पहुंचेगा। इसके पश्चात रावण का दहन भगवान श्रीराम के द्वारा किया जाएगा। मंच से परम्परानुसार सभी संतों और अन्य का सम्मान किया जाएगा।
नोट-आप सभी पत्रकार विशेष रूप से उपस्थित है-कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र समाचार के साथ है।
