जागृति उत्सव में दिखाई शिवकाली नृत्यनाटिका छात्रछात्राओं को श्री मति अरूणा राय ने किया पुरूस्कृत
सीहेार। चारु नृत्यभूमि कत्थक कला केन्द्र के छात्र-छात्राओं ने जागृति गरबा उत्सव के दौरान शिवकाली नृत्य नाटिका की बेहतरीन प्रस्तूति दी। नृत्यभूमि कत्थक कला केन्द्र के 17 विद्याथीर्यो ने इस शिवकाली नृत्य नाटिका में कोरियोग्राफर चारुलता चौरे के मार्गदर्शन में हिस्सा लिया। टाऊन हॉल में तीन दिवसीय जागृति गरबा उत्सव की संरक्षक श्रीमति अरूणा सुदेश राय और श्रीमति सोनल प्रिंस राठौर के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर समस्त कलाकारों को सम्मानित किया गया।

नृत्यभूमि कत्थक कला केन्द्र कोरियोग्राफर चारुलता चौरे ने बताया की प्रस्तुत की गई नृत्यनाटिका में सिद्धी माहेश्वरी द्वारा मां काली और शानवी शर्मा के द्वारा शिवजी का पात्र निभाया गया। इसी प्रकार नाटिका में आंचल चौरे, सोनाली शर्मा, पूर्ति चौरे, अरना चौरसिया, स्वास्तिका राठौर, अंशिका कनेरिया, चिराग चौरे, अबीर चौरे, पाखी साहू, सृष्टि कनेरिया, रिधी मालवीय, मिठी मालवीय, समृद्धि राजपूत, वंश मालवीय, अव्यांश वर्मा के द्वारा प्रमुख भूमिकाएं निभाई गई। विधायक सुदेश राय, अरुणा राय, प्रिंस राठौर सोनल राठौर सहित गणमान्य नागरिकों दर्शकों के द्वारा नृत्य नाटिका की प्रशंसा की गई।
