मिलाद-उन-नबी पर आज निकाला जाएगा भव्य जुलूस
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी मिलाद-उन-नबी का त्योहार शहर भर में विशेष रूप से मनाया जाता है। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में इस दिन उनके सम्मान में जुलूस निकाला जाता है और जगह-जगह बड़े आयोजन भी किए जाते हैं। पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के कारण भव्य आयोजन नहीं किया गया था, लेकिन इस साल पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया जाएगा। इस संबंध में मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक नईम नवाब ने बताया कि रविवार को दोपहर दो बजे शहर के पान चौराहे से भव्य रूप से भव्य चल जुलूस निकाला जाएगा। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कस्बा स्थित भोपाली फाटक पर पहुंचेगा।
उन्होंने बताया कि इस दिन शाम से ही जश्न की शुरुआत हो जाती है, मस्जिद और दरगाह के साथ साथ लोग अपने घरों में इसको पूरे अकीदत के साथ मनाते हैं, इस्लाम को मानने वाले लोग इस दिन जरूरत मंदों को गिफ्ट्स देते हैं इसके अलावा उनके लिए खाने पीने का पूरा इंतजाम करते हैं। यह त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन रात भर अल्लाह की इबादत की जाती है, इस दिन घरों और मस्जिदों में कुरान पढ़ा जाता है। इस मौके पर घर और मस्जिद को सजाया जाता है और मोहम्मद साहब के संदेशों को पढ़ा जाता है। हजरत मोहम्मद साहब का एक ही संदेश था कि मानवता को मानने वाला ही महान होता है। इसलिए हमेशा मानवता की राह पर चलना चाहिए. ऐसे में लोग इस दिन गरीबों में दान करते हैं. ऐसी मान्यता है कि ईद मिलाद उन-नबी के दिन दान और जकात करने से अल्लाह खुश होते हैं। इस बार हर साल की तरह इस साल भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर भव्य जुलूस भी रविवार को दोपहर में निकाला जाएगा।
००००००००००००