आज मनाया जाएगा गुरु टेकचंद महाराज का समाधि उत्सव एवं निकलेगा भव्य चल समारोह
श्री श्री 1008 श्री गुरु टेकचंद महाराज जी का 211 समाधि उत्सव

रेहटी। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज के तत्वाधान में रविवार को श्रीश्री 1008 श्री गुरु टेकचंद महाराज का 211 वां समाधि उत्सव शरद पूर्णिमा भव्य कार्यक्रम बागवान गार्डन में पूरी आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
इस संबंध में श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज के अध्यक्ष धीरज माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को होने वाले कार्यक्रम में दोपहर 3 बजे श्री गुरु महाराज जी का चल समारोह निकाला जाएगा जिसके बाद दौरान रात्रि आठ से संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसके बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे । इसके पश्चात नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों का सम्मान किया जाएगा साथ ही रेहटी नगर के सभी समाज के अध्यक्षों का भी सम्मान होगा । धीरज जी ने बताया कि उसके उपरांत रात्रि साढ़े दस बजे समाज के मेद्यावी विद्यार्थियों का सम्मान और रात्रि बारह बजे गुरु महाराज की आरती और महा प्रसादी का वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी समाज जनों से कार्यक्रम अधिक संख्या में आने की अपील की है।
