श्री राम मन्दिर समिति के तत्वाधान महारास महोत्सव का आयोजन
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी श्री राम मन्दिर समिति के तत्वाधान में शहर के छावनी स्थित खजांची लाइन सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला में श्री शरद पूर्णिमा महारास महोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया। उत्सव का शुभारंभ राधा-कृष्ण की वरमाला के साथ हुआ। इसके बाद अनेक भजन और महाराज व गरबा नृत्य किया गया। इस अवसर पर श्री राममंदिर में पंडित अभिषेक भारद्वाज द्वारा प्रतिमाओं का भव्य श्रंगार किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आरती और महा प्रसाद ग्रहण किया। जानकारी के अनुसार हर साल पंडित श्री भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। यही कारण है, भगवान श्रीकृष्ण ने शरद पूर्णिमा की रात वंशीवट पर गोपियों संग महारास किया था। तभी से परंपरा पड़ी और शरद की रात ठाकुरजी को चंद्रमा की रोशनी में विराजमान कराया जाता है। उन्हें खीर का भोग अर्पित करते हैं।

