गुरु मिलन की ललक और भक्ति का संदेश देने के लिए दो युवकों ने किया साइकिल से 13 सौ किलोमीटर लंबा सफर
सीहोर। मन में यदि हौसला हो तो मंजिल भी आसान हो जाती है। ऐसा जज्बा दिखाया है हरियाणा राज्य के हिसार के रहने वाले दो युवकों ने जिन्होंने देश में जन-जन को धर्म से जोड़ने वाले भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा से मिलने की तमन्ना को लेकर 13 सौ किलोमीटर का सफर साइकिल से तय कर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां विठलेश सेवा समिति के द्वारा हिसार से आए चिराग शर्मा और पंकज का स्वागत किया।
इस मौके पर साइकिल से 16 दिन में हिसार से चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने वाले चिराग और पंकज ने बताया कि वह भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा की शिव पुराण और उनके संदेशों से प्रभावित होकर ही गुरुदेव के दर्शन के लिए आए है। उन्होंने बताया कि गत 22 सितंबर को डिप्टी कमिश्रर उत्तम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इन युवाओं का एक ही मकसद है कि युवा पीढ़ी भगवान और अपने माता-पिता की सेवा करे। जिससे उनका जीवन सफल हो।
उन्होंने बताया की यह तीसरा मौका है जब हम लोगों को भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के दर्शन नहीं हो पाए है, इससे पहले वह रुद्राक्ष महोत्सव में पहुंचे थे और जहां पर अधिक भीड़ होने के कारण उनकी भेंट नहीं हो पाई, लेकिन यहां पर रहकर श्रद्धालुओं की सेवा की थी। अब यहां पर आश्रम पर नहीं है, इसलिए हम महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे है और आगामी दिनों में उनसे भेंट करेंगे।
