August 3, 2026

श्री महाकाल लोक के लोकार्पण अवसर पर जिले के अनेक मंदिरों में कार्यक्रम हुए आयोजित

0

सीहोर के मनकामेश्वर और चिंतामन गणेश मंदिर में कार्यक्रम आयोजित

जिले के प्रमुख मंदिरों को रोशनी से सजाया गया

दर्शकों ने देखा श्री महाकाल लोकार्पण का सीधा प्रसारण

श्री महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कियागया। इस अवसर पर सीहोर जिले के कई महत्वपूर्ण मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीहोर के मनकामेश्वर मंदिर, चिन्तामन गणेश मंदिर, नसरूल्लागंज के नीलकण्ठेश्वर मंदिर, विजयासन धाम सलकनपुर तथा आष्टा के प्राचीन शंकर मंदिर के साथ ही बड़ी संख्या में जिले के अनेक मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। महत्वपूर्ण मंदिरों को विद्युत की रोशनी से सजाया गया। इन कार्यक्रमों में अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजन शामिल हुए। साथ ही उज्जैन से श्री महाकाल लोकार्पण का सीधा प्रसारण देखा गया।

जिला मुख्यालय स्थित मनकामेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में में विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर तथा कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने मंदिर परिसर में द्वीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी के माध्यम से श्री महाकाल लोक के लोकार्पण का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम स्थल पर उज्जैन से सीधे प्रसारण से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। दशहरा मैदान शाहगंज में आयोजित कार्यक्रम में सांसद रमाकांत भार्गव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। मुख्य कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता, एसडीएम अमन मिश्रा, नायब तहसीलदार सुश्री पूर्णिमा शर्मा, नगर पालिका सीएमओ योगेन्द्र सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक थे।

अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक नवनिर्माण

मनकामेश्वर मंदिर में आए भक्त नरेन्द्र राजपूत, मयंक राठौर, मनीष सेन श्रीमती भगवती देवी ने उज्जैन से श्री महाकाल लोकार्पण का सीधा प्रसारण देखने के बाद कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक है। पूरे परिसर को भगवान शिव की पौराणिक कथाओं के आधार पर विकसित किया गया है। महाकाल लोक में शिव विवाह, त्रिपुरासुर वध, शिव पुराण और शिव तांडव स्वरूप की विभिन्न कहानियों को दर्शाया गयाहै। साथ ही अब भक्त महाकाल बाबा का दर्शन सुविधाजनक ढंग से करसकेंगे। परिसर में भक्तों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया है।

महिलाओं ने दीप जलाकर किया मंदिरों को रौशन

श्री महाकाल लोक के लोकार्पण अवसर पर जिलेभर में स्वसहायता समूह की महिलाओं तथा ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रो में लोगो ने मंदिरों में दीप जलाकर मंदिर परिसर को रौशन किया। उन्होंने दीपों से स्वास्तिक, सूर्य के अलावा अनेक मनमोहक आकृतियां भी बनाई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!