नशा मुक्ति अभियान को ले कर ज़िले के विभिन्न थानो कार्यक्रम
जिला सीहोर “नशा मुक्ति अभियान” के तहत विभिन्न थानो द्वारा स्कुल एव शैक्षणिक संस्थानो मे कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओ को नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के सम्बन्ध मे जागरूक किया जा रहा है।
सीहोर पुलिस ने स्कुलो मे बच्चो को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
जिले के विभिन्न थानो द्वारा शराब पीकर वाहन चालाको के विरूध्द की चालानी कार्यवाही
• गौरतलब है कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय एव पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारियो एव थाना प्रभारी को नशा मुक्ति अभियान के तहत अपने अपने थाना क्षेत्र मे जन जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम कर बच्चो छात्रो एव नागरिको को नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के सम्बन्ध जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया था। सीहोर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देशो पर कार्यवाही करते हूये

• थाना रेहटी पुलिस द्वारा सलकनपुर में आऐ श्रृद्धालुओं को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत श्रृद्धालुओं को नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया तथा शराब,बीडी सिगरेट, तंबाकू, गांजा तथा अन्य नशों का सेवन नहीं करने के संबंध में समझाइस दी साथ ही नशे की हालत मे वाहन न चलाने कि अपील की एव उपस्थित लोगो से आग्रह किया कि स्वयं भी नशा न करें तथा दूसरों को नशा करने से भी रोकें तथा नशे के अवैध कारोबार के संबंध में कोई सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा।
• थाना प्रभारी जावर मदन इवने ने जावर स्तित शासकीय महाविद्यालय जावर में जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र एव छात्राओ को को नशा ना करने एव वाहन चलाते समय यातायात नियमो का पालन करने हेलमेट सिटबेल्ट पहनने के संबंध कहा एव बच्चो को नशे न करने की शपथ दिलाई। डोडी क्षेत्र मे चेकिग पाईन्ड लगाकर यातायात नियमो का पालन न करने वाले वाहन चालको एव शराब पीकर वाहन चालको को ब्रेथ एनालाईजर द्वारा चेक कर जिन वाहन चालको ने यातायात नियन पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूध्द चालानी कार्यवाही की गई।
• थाना पार्वती पुलिस ने डी डलब्ल्यू पी एस स्कूल में छात्र छात्राओ को नशे से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराया गया एवम सभी को नशा न करने की शपथ दिलाई गई और अपील की गई परिवार, समाज ,देश को नशे से मुक्त कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बच्चो को नशे की जानकारी देते हूये उन्हे यह संकल्प दिलाया कि वह ना तो स्वयं नशा करेंगे और ना ही दूसरों को करने देंगे। इस प्रकार के कार्य मे संन्लिप्त लोगो की जानकारी तुरन्त पुलिस को देगे।
