August 3, 2026

एक सखा टीम ने जरूरतमंद बच्चों को दीपावली के उपहार भेंट कर खुशियां मनाई

0


बच्चों को एक सखा संस्था ने दिए नए कपड़े और अन्य उपहार, उपहार पाकर बच्चे हुए उत्साहित
सीहोर। शहर के टैगोर स्कूल प्रांगण में रहने वाले 75 वंचित छात्रों के बीच पहुंचकर एक सखा संस्था ने दिवाली मनाई। संस्था के सदस्य और शहर के गणमान्य नागरिक गुरुवार को होस्टल पहुंचे और छात्रों के साथ चर्चा की। इसके साथ ही उन्हें उपहार दिए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए।
संस्था के संचालक शुभम विद्या शिवचरण चौरसिया ने बताया कि वे हर साल बच्चों की दिवाली को रोशन करने का प्रयास करते हैं। जिसके लिए वो हर साल बच्चों के बीच पहुंचते हैं। वे इस बार टैगोर स्कूल के परिसर में बने होस्टल में उनकी टीम के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों को नए जींस-टीशर्ट उपहार में दिए। इसके साथ बच्चों ने संस्था के सदस्यों से खूब चर्चा की। इस बार संस्था के सदस्यों के साथ एमएलबी स्कूल की प्राचार्या सरिता राठौर, समाज सेवी सुनीता सोनी, समाज सेवी डा. हरिओम गुप्ता और उनकी पत्नी के साथ समाज सेवी विमला यादव पहुंची। होस्टल वार्डन मीना राय और अन्य स्टाफ मौजूद रहा। वहीं संस्था के शुभम चौरसिया, विकास महाजन, प्रतिभा शुभम चौरसिया , साहित्य पंवार, कृतिका वायकर व पंकज वर्मा अन्य सदस्य मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!