कार्यकारी निदेशक ने लिया कोठरी जल प्रदाय परियोजना का जायजा
एशियन डेवलपमेंट बैंक के कार्यकारी निदेशक समीर खरे ने कोठरी जल प्रदाय परियोजना के कार्यों का जायजा लिया। श्री खरे ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए परियोजना के कार्य में गति लाने के लिए कहा। कार्यकारी निदेशक ने कोठरी में चिन्हित महिला प्रेरकों को सामुदायिक गतिविधियां संचालित करने संबंधी मार्गदर्शन भी दिया। श्री खरे के साथ परियोजना अधिकारी श्री यू.बी चौबे और सभी संबंधित अधिकारी व संविदाकार के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिले के कोठरी में एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से जल प्रदय परियोजना का कार्य प्रगति पर है।
