August 3, 2026

ग्राम बिजौरी में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

0

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आरएन चंद के निर्देश पर महिलाओं से सम्बंधित कानून और मुद्दों से सम्बंधित जागरूकता के लिए ग्राम बिजौरी में “जागरूकता से सशक्तिकरण” शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार दांगी ने महिलाओं के अधिकार एवं कानूनों के बारे में महिलाओं को सजग व साक्षर करने के उद्देश्य से उदाहरण देकर विस्तार से जानकारी दी। सचिव श्री दांगी ने महिलाओं को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए निःशुल्क विधिक सहायता योजना की भी जानकारी दी। रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता श्रीमती रंजना शर्मा व श्रीमती बरखा वर्मा ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधिनियम 1971, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम निषेध एवं निवारण) अधिनियम 2013 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!