August 3, 2026

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस आष्टा द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

0


आज दिनांक 01.11.22 को पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा मोहन सारवान के नेतृत्व में यातायात आष्टा प्रभारी सूबेदार अनिरुद्ध मीना द्वारा शासकीय पी. जी. कॉलेज आष्टा मे उपस्थित लगभग 200 छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया, उपस्थित कॉलेज प्रबंधन से सभी विद्यार्थियों की समय-समय काउंसिलिंग हेतु अनुरोध किया गया , साथ ही यातायात नियमों की जानकारी प्रदान कर नियमों के पालन करने की अपील भी की गई…
उक्त जागरूकता अभियान कार्यक्रम में प्रो. हिमांशु राय श्री वास्तव, डॉ बेला सुराना, डॉ दीपेश पाठक, डॉ कृपाल सिंह, डॉ ललिता राय, डॉ जेनेट जॉर्ज, डॉ पुष्पलता मिश्रा , प्र. चन्दर सिंह ठाकुर और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे .

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!