August 3, 2026

कोलार की नहरें 6 नबम्बर को खोली जाएंगी

0
cropped-SEHORE__2_-removebg-preview.png

कोलार की नहरें 6 नबम्बर को खोली जाएंगी। कोलार नहरों से 39689 हेक्टेयर रकबे पलेवा तथा तीन पानी दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष कोलार जलाशय में 100 प्रतिशत पानी का भण्डारण है, जिससे भोपाल नगर निगम को 66.60 एमसीएम पानी की मात्रा (वर्षाकाल छोड़कर) निर्धारित है एवं शेष पर्याप्त पानी सिंचाई के लिए उपलब्ध हो पायेगा। कार्यपालन यंत्री ने सिंचाई के जल के समुचित उपयोग के लिए किसानों से अपील भी की गई है। वे पानी का अपव्यय को रोके, व्यर्थ न बहावे, दिन-रात लगातार सिंचाई करे, नहरों में हेडअप न लगावे, नहरों को न काटें, नीचे के किसानों का पानी न रोके, सिंचाई शुल्क समय पर जमा करावे तथा सिंचाई अनुबंध अवश्य कराएं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!