August 3, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए स्वतंत्रता संग्राम सैनानी वरिष्ठ अधिवक्ता जनसंघी मीसा बंदी श्री सुदर्शन जी महाजन हजारों नागरिकों ने दी विनम्र श्रद्धांजली,

0

अंतिमयात्रा में शामिल हुए हजारों नागरिक प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता सेनानी श्री महाजन के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

सीहोर। स्वतंत्रता संग्राम सैनानी वरिष्ठ अधिवक्ता जनसंघी मीसा बंदी श्री सुदर्शन जी महाजन शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता सेनानी श्री महाजन के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। महाजन की अंतिम शोभायात्रा निज निवास से निकाली गई। अंतिम यात्रा में हजारों नागरिक शामिल हुए। छावनी विश्राम घाट पर उनकी अंतेष्टी की गई। प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनके पुत्र गौरव सन्नी महाजन ने मुखाअग्री प्रदान की। परिजन विनोद कुमार महाजन ,विजय कुमार महाजन रोहित कुमार महाजन विकाश कुमार महाजन आशीष कुमार महाजन नितिन कुमार महाजन वरूण कुमार महाजन दक्षयऐं कुमार महाजन ने भी अंतिम संस्कार विधि को पूर्ण किया। विश्राम घाट पर शोकसभा हुई। हजारों नागरिकों ने नम आंखों के साथ श्री महाजन को विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की।

स्वतंत्रता संग्राम सैनानी वरिष्ठ अधिवक्ता जनसंघी मीसा बंदी श्री सुदर्शन जी महाजन की अंतिम यात्रा में निज निवास लगान कंपाउंड अटल बिहारी वाजपेई चौराहा के पास से प्रारंभ की गई। शहर के मुख्य मार्ग सराफा बाजार नमक चौराहा नगर पालिका मार्ग नदी चौराहा कोली मोहल्ला, ब्रहमपुरी कॉलोनी देव नगर कॉलोनी से होते हुए छावनी विश्राम घाट पहुंची। निज निवास से विश्राम घाट तक श्री महाजन की पार्थिव देह पर फलो की वर्षा की जाती रही बेडबाजों के साथ शुरु हुई अंतिम यात्रा में शहर सहित जिले भर से पहुंचे हजारों नागरिक गण सम्मिलित होते रहे।
छावनी विश्राम घाट पर प्रशासन पुलिस प्रशासन के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानीपूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और श्रीरामनाथ कोविद के हाथों से सम्मानित श्री सुदर्शन जी महाजन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भोपाल के निजी अस्पताल में शुक्रवार सुबह सात बजे हद्रयगति रूकने से श्री सुदर्शन जी महाजन का आकास्मिक निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वरिष्ठ अधिवक्ता और गोवा मुक्ति आंदोलन में सक्रिय सहभागी रहे श्री सुदर्शन कुमार महाजन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. श्री महाजन से सीहोर क्षेत्र के विकास को लेकर अक्सर अर्थपूर्ण चर्चा होती थी। उन्होंने हमेशा लोगों की आवाज को उठाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान,साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, विदिशा लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमाकांत भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजीनियर, विधायक सुदेश राय, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा एवं पुत्र विष्णु वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपालसिंह अरोरा, पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी,पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश राय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवीर तोमर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव,जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजीव गुजराती, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष रवि भारद्वाज, केयू कुरैशी सहित पत्रकारों समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों गणमानीय हजारों नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!