August 3, 2026

अपराध मुक्त भारत के लिएअच्छे समाज व राष्ट्र का निर्माण जरूरी – प्रधान जिला न्‍यायाधीश श्री चंद

0

इछावर में वृहद विधिक जागरूकता शिविर सह मेला आयोजित

शिविर में अनेक योजनाओं के 600 से अधिक हितग्राही हुए लाभांवित

             राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक नालसा द्वारा आयोजित एंपावरमेंट ऑफ सिटीजन लीगल अवेयरनेस एंड आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नालसा, सालसा एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शिविर स्थल पर ही आमजन को शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराने के उद्देश्य से इछावर मंडी प्रांगण में वृहद विधिक जागरूकता शिविर सह मेले का आयोजन किया गया। शिविर में संबल एवं पेंशन योजना,लाडली लक्ष्मी योजना, उद्योग ऋण, बीज वितरण, राशन वितरण, दिव्यांग उपकरण वितरण सहित अन्‍य योजनाओं से 600 से अधिक हितग्राही लाभान्वित हुए।

 

            शिविर में प्रधान जिला न्‍यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्‍यक्ष श्री आरएन चंद ने ग्रामीणवासियों से कहा कि अपराध मुक्त भारत बनाना है तो अच्छे समाज व राष्ट्र का निर्माण करना जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि महिलाएं हमारे देश की शक्ति है। वर्तमान युग में महिला एवं पुरुष एक समान है।  ऐसे शिविरों के आयोजन का ध्येय लोगों को जागरूक कर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है। उन्होंने मूल अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सभी व्यक्तियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ ही अपने कर्तव्य का पालन भी करना चाहिए। 

 

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार दांगी ने ग्रामवासियों से कहा कि प्रजातंत्र में सभी योजनाएं जनता के हित के लिए हैं और जनता को इसका लाभ मिले यही सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। कोई भी पात्र व्‍यक्ति इन योजनाओं से वंचित न रहे इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी  आपकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में निःशुल्क विधिक सहायता योजना, मप्र अपराध पीडित प्रतिकर योजना, वृद्धों के भरण पोषण कानून मध्यस्थता योजना लोकोपयोगी लोक अदालत, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम एवं दिनाक 12 नवम्बर 2022 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी।

शिविर में विशेष न्‍यायाधीश श्री सुरेश सिंह ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति 1989 के महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री अशोक भारद्वाज ने भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकार एवं कर्तव्य मोटर व्हीकल एक्ट, सायबर क्राइम बालकों का लैंगिक अपराधों से शोषण संबंधी कानूनी से संबंधित जानकारी दी। इस दौरा इछावर एसडीएम श्री विष्णुप्रसाद यादव ने राजस्व विभाग सम्बंधी योजना से सम्बंधित जानकारी दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!