August 3, 2026

राधा कृष्ण महिला मंडल के तत्वाधान में कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने किया दीप दानहजारों की संख्या से जगमग हो गया सीवन का नदी घाट

0


सीहोर। चंद्रग्रहण होने के कारण राधा कृष्ण महिला मंडल के तत्वाधान में हर साल की तरह इस साल भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पंडित मनोहर शर्मा के मार्गदर्शन में विधि-विधान से कथा के उपरांत दीप दान किया। इस मौके पर शहर का सीवन नदी तट इन महिलाओं के द्वारा प्रज्जवलित किए दीपों से जगमग हो गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंडित मयंक शर्मा ने बताया कि हर साल दिवाली के पश्चात राधा कृष्ण महिला मंडल के द्वारा दीपदान का आयोजन किया जाता है। जिसको को लेकर शहर के गाड़ी अड्डा से महिला मंडल ने भजन-कीर्तन के साथ सामूहिक रूप से शाम को महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची और दीपदान किया। उन्होंने ने बताया कि महिला मंडल की प्रत्येक महिला ने 32-32 दीप प्रज्जवलित किए थे, यहां पर शाम छह बजे कथा का आयोजन के बाद महाआरती की गई और उसके पश्चात दीप दान का आयोजन किया गया। इस मौके पर भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा गए भजनों का महिला मंडल ने गायन किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!