मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बड़ा बयान 2023 में कांग्रेस का सूपड़ा साफ
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती देर रात अल्पप्रवास पर प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर मंदिर पहुंची ग्रहण के कारण मंदिर के पट बंद होने की वजह से पूरी रात्रि पहाड़ी पर ही स्थित शिव मंदिर पर भक्ति में लीन रही, सुबह मां बिजासन की पूजा अर्चना कर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री भारती ने कहा कि मेरे मन की इच्छा थी मां बिजासन के शिखर के दर्शन करूं पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर का स्थान मुझे बहुत अच्छा सुंदर लगा रात भर वहीं रह कर साधना की ट्रस्ट अध्यक्ष से मैंने कहा कि मेरे लिए एक कुटिया बना दे। 2023 के चुनाव के संबंध में कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा 30 सीटों पर कांग्रेस सिमट जाएगी। पूरा देश भाजपा मय मोदी मय हो गया है देश, प्रदेश में कही कांग्रेसी बची नहीं है। सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारा इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री का शाल श्रीफल और मां का चित्र देकर सम्मान किया

