नशा मुक्ति अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा शासकीय माध्यमिक अभ्यास विद्यालय सीहोर में नशा मुक्ति अभियान के तहत चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने नशे के दुष्परिणामों को बताते हुए निबंध एवं चित्रकला के माध्यम से नशा न करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निकिता भारती, चित्रकला में प्रथम स्थान अंश विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान श्लोक पंवार एवं समस्त छात्र व छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई।
