August 3, 2026

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने स्व सहायता समूह की गतिविधियों का विस्तार किया जाए- संभागायुक्त भयड़िया

0
img_6812

संभागायुक्त ने आजीविका रूरल मार्ट एवं सलकनपुर प्रसादम केन्द्र का किया निरीक्षण

भोपाल संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया ने मालीबायां में आजीविका रूरल मार्ट तथा सलकनपुर प्रसादम केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्पादन यूनिट का जायजा लिया तथा निर्माण की प्रक्रिया देखी। उन्होंने आजीविका मिशन की महिलाओं से उनके द्वारा किये जा रहे व्यवसाय के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए स्वसहायता समूह की गतिविधियों का विस्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि एक-एक हजार महिलाओं के समूह बनाकर बैंक लिंकेज कराया जाए और अधिक से अधिक आर्थिक गतिविधियां संचालित की जाए। इससे ज्यादा से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित होंगी और आर्थिक गतिविधियां संचालित कर आत्मनिर्भर बनेंगी।

एनआरएलएम के डीपीएम दिनेश बरफा ने संभागायुक्त श्री भयड़िया को जिलेभर में स्वसहायता समूह की महिलाओ द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजीविका रूरल मार्ट में समूह की महिलाओं द्वारा साबुन, सर्फ, शर्ट, लेनो बेग, मसाले, चना दाल, बेसन, जैत के नॉन वूवन बेग, जैकेट आदि सामग्रियां बनाई जा रही है।साथ ही स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा सलकनपुर प्रसादम केन्द्र में देवी विजयासन के लिए भोग प्रसाद बनाकर मंदिर परिसर में स्टॉल लगाकर भक्तो को विक्रय किया जाता है। नवरात्रि में सलकनपुर मंदिर परिसर में प्रसाद का स्टॉल लगाकर महिलाओं ने अब तक 26 लाख रूपए से अधिक का व्यवसाय किया है। जिसमें उन्हें 6 लाख 50 हजार रूपए से अधिक की बचत हुई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!