August 3, 2026

किसानों को भुगतान में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

0
18b62cb5-62f4-4288-9f51-1d11f7e6e8bd

      खरीफ उपार्जन वर्ष 2022-23 के तहत समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा का उपार्जन 16 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। उपार्जित फसल का भुगतान किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में पीएफएमएस के माध्यम से करने की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के तहत उपार्जन एवं भुगतान में आने वाली तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा में स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा।

नियंत्रण कक्ष में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के लिपिक श्री रवि झारिया 9425665036 एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री रमेश यादव 9301851791 की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों कर्मचारी प्रतिदिन जिले के किसानों को आने वाली समस्याओं शिकायतों का निराकरण करेंगे तथा ई उपार्जन पोर्टल एवं जेआईटी पोर्टल पर किसानों के भुगतान संबंधी अद्यतन जानकारी ज्ञात करते हुए किसानों को परामर्श, कार्यवाही करेंगे। साथ ही सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर उपार्जन संबंधी प्राप्त होने वाली शिकायतों को भी देखकर निराकरण कराएंगे।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!