शासकीय महाविद्यालय बुधनी की छात्रा मलिका मोर ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल
शासकीय महाविद्यालय बुधनी की बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा मलिका मोर ने भोपाल को टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी तरुण रावत ने बताया कि मलिका मोर ने 48 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया। मलिका का चयन अखिल भारतीय अंतर्विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्राचार्य डॉ धनराज खंडायत ने छात्रा को बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारियों एवं बुधनी शहर के लोगों न मलिका को शुभकामनाएं दी।
