रेहटी में वृहद रोजगार मेला 15 दिसम्बर को
जिला प्रशासन द्वारा 15 दिसम्बर को खेल मैदान रेहटी में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियों को आंमत्रित किया गया है। रोजगार मेले में इच्छुक आवेदक, आवेदिका जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष, योग्यता न्यूनतम 10वी से स्नातकोत्तर उत्तीर्ण एवं आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण आवेदक निर्धारित समय पर अपने समस्त प्रमाण पत्रों सहित उपस्थित हो।