August 3, 2026

क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह

0
img_7293

13 दिसम्बर का तीसरा मैच जर्रापुर बेसर्स बुधनी ने 8 विकेट से जीता

      रेहटी में चल रहे प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय एवं क्षेत्र के बच्चों तथा युवाओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। क्रिकेट टीमों के प्रशंसक एवं दर्शक बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर ने खेल का आनन्द ले रहे हैं। वहीं अपनी पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी कर रहे हैं। गेंदबाजों द्वारा विकेट लेने पर तथा बल्लेबाजों द्वारा चौके-छक्के लगाने पर दर्शक खड़े होकर एक साथ एक लय में तालियां बजाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। दर्शक दीर्घा में बैठे अनेक बुजुर्ग भी क्रिकेट मैच का आनंद लेते देखे जा रहे है।

तीसरा मैच जर्रापुर बेसर्स बुधनी ने 8 विकेट से जीता

इसी प्रकार तीसरा मैच जिला प्रशासन इलेवन एवं जर्रापुर बेसर्स बुधनी के बीच खेला गया। इस मैच में जिला प्रशासन ने टॉस जीतकर पहले बेटिंग करने का फैसला लिया। बेटिंग करते हुए जिला प्रशासन की टीम ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 47 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए जर्रापुर बेसर्स बुधनी ने 8 विकेट के साथ जीत दर्ज की। जर्रापुर बेसर्स बुधनी से चार विकेट लेने वाले श्री उत्तम को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!