August 3, 2026

प्रेमसुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिदिन दर्शकों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी

0
img_7323

नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी क्रिकेट प्रेमी मैच देखने पहुंच रहे खेल मैदान

मैच की रोमांचक स्थितियों का आनंद उठा रहे दर्शक

15 दिसम्बर को आयोजित पहला मैच में बुधनी सिटी युनाईटेड एवं दूसरा मैच जर्रापुर बेसर्स बुधनी ने जीता

            रेहटी में आयोजित किए जा रहे प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिदिन मैच जारी है। क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान रेहटी में खेल प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दिखाई दे रही है। बुधनी विकासखण्ड की टीमों द्वारा खेले जा रहे मैचों में हर रोज रोमांचक की स्थितियां पैदा हो रही है। जिसका आनंद खेल मैदान पर बैठे दर्शक उठा रहे है। खेल मैदान पर प्रतिदिन दर्शको की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी खेल प्रेमी बड़ी संख्या में खेल मैदान पर पहुंचकर मैचों का आनंद ले रहे है। कई बार किन्ही टीमों के बीच मुकाबला बहुत रोमांचक हो जाता है, तो किन्ही टीमों द्वारा आसान जीत हासिल की जा रही है। क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा बाउण्ड्री लगाते समय एवं बॉलर्स द्वारा विकेट लेते समय दर्शक एक लय में टीम का नाम दोहराते हुए उद्घोष कर रहे है। जिससे खिलाड़ियों का मनोबल और अधिक बढ़ रहा है। खेल मैदान के आसपास बने घरों से भी दर्शक क्रिकेट देख रहे है। 

15 दिसम्बर को आयोजित पहले मैच में बुधनी सिटी युनाईटेड 06 विकेट से जीता

रेहटी में आयोजित किए जा रहे प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में 15 दिसंबर को पहला मैच खनपुरा नाइटराइर्स एवं बुधनी सिटी युनाईटेड के बीच खेला गया। मैदान पर बेटिंग करने उतरी टीम खनपुरा नाइटराइर्स ने 9.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 50 रनों का टारगेट दिया। जबाव में बुधनी युनाईटेड ने सिर्फ 6.3 ओवर में 54 रन बनाकर मैच जीत लिया। बुधनी युनाईटेड से 3 विकेट लेकर 25 रन बनाने वाले प्रदीप कटेरिया को प्लेयर ऑफ द मैच दिया प्रदान किया गया।

15 दिसम्बर को आयोजित दूसरा मैच जर्रापुर बेसर्स बुधनी ने जीता

रेहटी में आयोजित किए जा रहे प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में 15 दिसंबर को दूसरा मैच जर्रापुर बेसर्स बुधनी एवं रेहटी रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला गया। मैच में जर्रापुर बेसर्स बुधनी से टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया। मैदान पर बेटिंग करने उतरी टीम रेहटी रॉयल चैलेंजर्स ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 58 रनों का टारगेट दिया। जबाव में जर्रापुर बेसर्स बुधनी ने बिना कोई विकेट गवाए 58 रन बनाकर मैच जीत लिया। जर्रापुर बेसर्स बुधनी से 3 विकेट लेने वाले प्रमोद को मैन ऑफ द मैच दिया प्रदान किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!