August 3, 2026

स्वसहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं-पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिसोदिया

0
img_7291

सलकनपुर भोग प्रसादम् केन्द्र की पंचायत मंत्री ने की सराहना

प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मालीबायां में आजीविका मिशन के तहत एकता संकुल संघ द्वारा संचालित सलकनपुर भोग प्रसादम केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने भोग प्रसाद निर्माण कार्य देखा और समूह की महिलाओं से भोग प्रसाद के बारे में जानकारी ली। मंत्री श्री सिसोदिया ने फूड प्रोसेसिंग यूनिट का भी भ्रमण किया। जिसमें तुअर,चना दाल, बेसन पैकिंग कर बिक्री का कार्य किया जा रहा है। सलकनपुर भोग प्रसाद केन्द्र और फूड प्रोसेसिंग केंद्र में संचालित गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए मंत्री श्री सिसोदिया ने कहा कि स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाएँ नित प्रतिदिन सफलता के आयाम बना रहीं है एवं आत्मनिर्भर हो रही हैं। इस दौरान एनआरएलएम के जिला परियोजना प्रबंधक श्री दिनेश बरफा, बुधनी जनपद सीईओ श्री देवेश सराठे सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

 

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वसहायता समूह का गठन कर महिलाओं को बैंक लिंकेज कराया जा रहा है। जिसके माध्यम से महिलाएं अनेक गतिविधियां संचालित कर अपनी पारिवारिक आर्थिक स्थिति को सुदृढ़़ कर रही है। समूह के माध्यम से महिलाओं द्वारा सलकनपुर भोग प्रसादम केन्द्र, सिलाई सेंटर, कस्टम हायरिंग सेंटर, खाद्य प्रतिष्ठानों सहित फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी एवं फसल खरीदी का कार्य भी सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!