August 3, 2026

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कांग्रेस नेता के घर पहुंचकर संवेदन व्यक्त की

0
img_7328


सीहोर। किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरगोविन्द दरबार की माता श्री का गत दिनों आकस्मि निधन हो गया था, इस मौके पर मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इछावर तहसील के ग्राम काला पीपल जागीर पहुंचकर निधन पर संवेदना व्यक्त कर परिजन को सांत्वना दी। इस मौके पर मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर आदि शामिल थे।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने यहां पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं पर भी ध्यान दिया। इछावर सहित आस-पास के क्षेत्र में किसानों को खाद आदि की किल्लत का सामना करना पड़ा था, इसके समाधान के लिए चर्चा आदि भी की गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर, आशीष गहलोत, राजीव गुजराती, टोनी, रेहान नवाब, बलवान पटेल, कुंवर वर्मा, नेपाल पटेल, राकेश मंडलोई, इमरत लाल, युसूफ, संतोष आदि शामिल थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!