August 4, 2026

चकल्दी में भाजपा युवा नेता डॉ. साकेत भार्गव का भव्य स्वागत, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

0
IMG-20260713-WA0080

मुकेश मेहता

रेहटी। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता डॉ. साकेत भार्गव के ग्राम चकल्दी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र बारेला , भेरूंदा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेषनारायण पंवार तथा मंडल महामंत्री दिनेश पंवार उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत भाजपा मंडल युवा मंत्री विपिन माहेश्वरी

सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

अतिथियों का स्वागत भाजपा मंडल युवा मंत्री विपिन माहेश्वरी द्वारा उनकी चकल्दी स्थित दुकान पर पुष्पमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान डॉ. साकेत भार्गव ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

 

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से डॉ. भार्गव को अवगत कराया, जिनके समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।

 

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चंद बरेला एवं विपिन माहेश्वरी सहित सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!