करोड़ों की लागत से मल्टीपरपस जिम व स्विमिंग पुल का होगा निर्माण-नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर
सीहोर। गत दिनों नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए नगर का गौरव दिवस मनाया गया था, इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर के विकास को हरी झंडी देते हुए शहर को अनेकों सौगात दी है। आने वाले दिनों में शहर के सीवन नदी के तट के पास रेश्म केन्द्र के समीप करोड़ों की लागत से मल्टी परपस जिम व स्विमिंग पुला का निर्माण किया जाएगा। उक्त निर्माण कार्य शहर के मध्य में दो एकड़ के स्थान पर विकसित किया जाएगा। इसकी रुपरेखा तैयार है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार करीब 4.41 से शहर के रेश्म केन्द्र के समीप बनाए जाने वाले मल्टीपरपस जिम और स्विमिंग पुल का निर्माण होना है। जिससे महानगर की तर्ज पर सीहोर शहर का विकास होगा। इसको आधुनिक मशीनों से युक्त जिम तैयार किया जाएगा, इसके अलावा स्वीमिंग पूल में फर्शीकरण, तैराकों व खिलाड़ियों के लिए वाश रूम, चेंजिंग रूम में फिनिशिंग सहित अन्य कार्य कराने की योजना है। नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राठौर के अध्यक्षीय कार्यकाल में शहर विकास को लेकर जो ब्ल्यु प्रिंट तैयार किया गया है, वह शहर को विकसित नगरों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर देगा। पिछले कुछ माह में अनेक सड़कों का निर्माण किया गया है। अनेक अधूरे कार्य पूरे किए गए है। इसके अलावा आगामी दिनों में नाला विकास कार्य के लिए 10.00 करोड़ रुपए से कार्य किए जाऐंगे। जिससे नाला विकास कार्य अंतर्गत नाले का सौदर्यीकरण एवं विकास कार्य इग्लिशपुरे से लेकर मामनी पूल तक कराया जाना प्रस्तावित है जिसके अंतर्गत नाले में रिर्टेनिंग वाल का निर्माण व मलजल निकासी हेतु दोनो तरफ नाली का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। इस कार्य को होने से शहर के मध्य वहने वाले गंदे नाले को एक नया स्वरूप प्रदान किया जायेगा। जिस पर 10.00 करोड़ रूपये का व्यय आना प्रस्तावित है। 2.पुलो का निर्माण कार्य-20.00 करोड़-शहर के मध्य से निम्नाकिंत पुल जो कि अग्रेजो के समय के बने है वह काफी जीर्णद्वीण है। उन्हे बनाया जाना प्रस्तावित है जो कि इस प्रकार है। जिसमें पुराना बस स्टैंड पुल, मछलीपुल, बकरीपुल, करबलापुल, दूल्हा बादशाह पुल, राजबिहार कालोनी के समीप स्थित पुल, इग्लिशपुरा पुल। उक्त पुल काफी जीर्ण-शीर्ण है जिनको पूर्ण बनाया जाना प्रस्तावित है जिन पर 20.00 करोड़ रूपये का व्यय प्रस्तावित है। इधर अधोसंरचना विकास कार्यो डामरीकरण व पार्क के विकास के लिये। 10.00 करोड़ो संरचना विकास कार्य अंतर्गत नगर के प्रमुख मार्गो के सभी डामरीकरण कार्य सम्मिलित किये गये है साथ ही शहर के पांच पार्को का विकास सम्मिलित हे जिस पर अनुमानित व्यय 10.00 करोड़ रूपये प्रस्तावित किया गया है। टाउन हॉल के पास स्थित नाले का विकास-5.00 करोड-टाऊन हॉल स्थित नालों के दोनो ओर सौदर्यीकरण कार्य प्रस्तावित किया गया है। जिसमे रिर्टेनिंग वाल, फुटपाथ एवं विकास व्यवस्था शामिल की गई है। इस पर अनुमानित व्यय 5.00 करोड़ रूपये प्रस्तावित है। इसके अलावा करोड़ों के कार्य गत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर के आग्रह कराए जाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा भगवान गणेश मंदिर के सौदर्यीकरणा के बाद शहर महाकाल की तर्ज पर विकसित होगा। इसमें समस्त पार्षदों और शहरवासियों का सहयोग नगर पालिका को मिल रहा है।
