August 3, 2026

सीहोर के स्व सहायता समूह स्टॉल की मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की सराहना

0
img_7427

सीहोर नगर के स्वयं सहायता समूह ने नेहरू स्टेडियम भोपाल में लगाया हस्तशिल्प स्टॉल 

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनकी पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए आजीविका मिशन संचालित किया जा रहा है।प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से नगरीय निकायों में महिला स्व सहायता समूहो को कुशल प्रशिक्षण देकर एवं ऋण प्रदान कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। सीहोर नगर में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शक्ति स्वयं सहायता समूह ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में स्टॉल लगाया। इस स्टॉल का मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अवलोकन किया और समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

      सिटी मिशन मैनेजर डॉ. जागृति चौहान ने जानकारी दी कि शक्ति स्वयं सहायता समूह द्वारा बैंगल बॉक्स, जूट की गुड़िया, साड़ी रखने के कवर आदि बनाए जाते है। जिससे समूह की महिलाओं को 15 से 20 रूपए प्रति महीने की आमदानी होती है। उल्लेखनीय है कि जिले में स्व-सहायता समूहों द्वारा एक दर्जन से ज्यादा उत्पाद बनाए जा रहे हैं, जिसमें खाद्य तेल, आटा, बेसन, दाल, मसाले, नमकीन, बिस्कुट, मिठाई के अलावा खाद्य पदार्थ, गारमेंट, खिलौने, सजावटी सामान सहित कई तरह के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। स्व सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों और उनके परिश्रम को सही दाम दिलाने के लिए राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!