August 3, 2026

कलेक्टर सिंह ने रेहटी में निर्माणाधीन स्वागत द्वार और नगर परिषद भवन का किया निरीक्षण। निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

0
925c0a5d-0757-484d-b956-44ad38a97ba1


कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने रेहटी में निर्माणाधीन स्वागत द्वार और नगर परिषद भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को देखा और सभी निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने स्वागत द्वार के निर्माण का कार्य 28 फरवरी 2023 तक पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही न्यू बस स्टेण्ड रेहटी पर बनाए जा रहे नगर परिषद के नए भवन का कार्य भी 21 जुलाई 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार जयपाल उइके सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!