August 3, 2026

स्वनिधि योजना से फिर चल पढ़ी दुर्गाप्रसाद के जीवन की गाड़ी

0
img_7760

फलों का ठेला लगाकर परिवार की गाड़ी चलाने वाले इन्द्रा नगर सीहोर निवासी दुर्गाप्रसाद भारती के सामने उस समय गम्भीर संकट उत्पन्न हो गया जब कोरोना काल में सब लॉक डाउन था। दुर्गाप्रसाद ने थोड़े रूपए जमा करके रखे थे वे भी खत्म हो गए। अब समस्या थी अनलॉक में कैसे फिर से धन्धा कैसे शुरू करे। दुर्गाप्रसाद बताते है कि मुझे अपनी आजीविका चलाना मुश्किल होने लगा था, मेरे समझ मे नही आ रहा था कि घर की जरूरतों को कैसे पूरा करूँ।

दुर्गाप्रसाद बताते है कि तब मुझे नगर पालिका के स्वच्छता वाहन पर सुनाई दिया गया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से शासन द्वारा बिना ब्याज के ऋण प्रदान किया जा रहा है। इस संबंध मे मैंने नगर पालिका पहुंचकर योजना की विस्तार से जानकारी ली और आवेदन किया। आवेदन के पश्चात मुझे कुछ दिनों बाद 10 हजार रूपए का ऋण दिया गया, जिससे मेरा बंद व्यवसाय पुनः प्रारम्भ हो गया और मेरे परिवार का भरण-पोषण पुनः अच्छे से होने लगा है। दुर्गाप्रसाद बताते है कि वे शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना जैसी अनेक योजनाओं का लाभ भी ले रहे है। गरीबो के हित में अनेक योजनाएं चलाने के लिए दुर्गाप्रसाद ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!