मालीबाया से सलकनपुर नीलकछार फ़ोर लेन के लिए 96 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। केन्द्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में नयी सड़कों के निर्माण और सड़कों के उन्नयन के लिए लगातार सहयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के बुधनी क्षेत्र के अन्तर्गत 4L+PS मालीबाया से सलकनपुर नीलकछार मार्ग के लिये 96 करोड़ 8 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं।