August 3, 2026

कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों के सहयोग से कपिल जाएगा इजिप्त

0
779bf6f9-4f25-4f70-9e0b-dd3a81a83667

कलेक्टर के अनुरोध पर कपिल के लिए 10 मिनिट में एकत्रित हुई दो लाख रूपये की राशि

अधिकारियों के सहयोग से अन्तर्राट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेगा कपिल परमार

सीहोर
सीहोर नगर के अन्तर्राट्रीय पेरा ओलंपिक खिलाड़ी कपिल परमार को इजिप्त में आयोजित अन्तर्राट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने जाना था। लेकिन कपिल के पास इतने रूपये नहीं थे की वे इजिप्त जा पाते। उनके परविार की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कपिल चाय का ठेला लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे है। कपिल ने कलेक्टर प्रवीण सिंह से भेंट कर इस अन्तर्राट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अर्थिक सहयोग के लिए निवेदन किया।कलेक्टर सिंह ने कपिल परमार को इस अन्तर्राट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए दो लाख रूपये का सहयोग करने का वादा किया। कलेक्टर सिंह ने आज टीएल बैठक में सभी अधिकारियों से शहर के खिलाड़ी कपिल परमार को आर्थिक सहयोग करने का आग्रह किया। कलेक्टर सिंह के अनुरोध पर बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने अपनी स्वेच्छानुसार सहयोग राशि तुरत्त प्रदान की और 10 मिनिट में दो लाख रूपये नगद एकत्रित कर कपिल को प्रदान किये गये है। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने स्वयं पॉच हजार एक सौ रूपये की सहयोग राशि कपिल को प्रदान की। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने दो लाख रूपये नगद राशि कपिल को प्रदान करते हुए उन्हें इजिप्त में आयोजित अन्तर्राट्रीय कराटे प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए शुभकामनाएं दी। कपिल ने इस सहयोग के लिए कलेक्टर एवं अन्य सभी अधिकारियों का हदय से आभार व्यक्ति किया। उल्लेख है कि नगर के अन्तर्राट्रीय कराटे खिलाड़ी कपिल परमार ने अनेक अन्तर्राट्रीय टूनामेंट में भाग लेकर अपने जिले एवं प्रदेश-देश का नाम रोशन किया है। वर्ष 2019 में कपिल ने इंग्लैंड में आयोजित का कॉमनवेलथ चेमपियनशिप में गोल्ड मेडल और वर्ष 2022 में टोक्यो में आयोजित अन्तर्राट्रीय ओपन टूनामेंटल में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलवा कजाकिस्तान में आयोजित ग्रैंड प्रिक्स नूरसुल्तान प्रतियोगिता में ब्रांज मेंडल जीता था। कपिल ने वर्ष 2018,2019,2021 और फिर 2022 में आयोजित सीनियर नेशनल चैपियन शीप में गोड मेडल जीत चुके है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!