आज विश्व विजेता मोहन पाराशर का किया जाएगा स्वागत
निकाली जाएगी दो किलोमीटर कलश यात्रा, वितरण किया जाएगा ढाई क्विंटल लड्ड़ओं का प्रसाद
सीहोर। गत दिनों न्यूजीलैंड के आकलैंड में 60 से 64 आयु वर्ग के 89 किलोग्राम वर्ग में 140 किलोग्राम वजन उठाकर पहले ही दिन स्वर्ण पदक हासिल करने वाले, इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश से एक मात्र खिलाड़ी के रूप में गए थे और प्रतियोगिता में 60 देशों के वेट लिफ्टिरों को पीछा छोड़कर यह कारनामा किया है, उनके जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित बिलकिसगंज लौटने पर शुक्रवार को भव्य रूप से विश्व विजेता के रूप में क्षेत्रवासियों के द्वारा स्वागत किया जाएगा। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 63 वर्षीय वेट लिफ्टिर श्री पाराशर वेट लिफ्टिंग के क्षेत्र में किसी पहचान के मोहताज है। इस बढ़ती उम्र में भी युवाओं के आइकान के रूप में उनके प्रसिद्ध क्षेत्र की पहचान बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह बिलकिसगंज चौराहे पर उनका स्वागत किया जाएगा, इसके पश्चात उनकी इस कामयाबी पर क्षेत्रवासियों के द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी जो करीब दो किलोमीटर पद यात्रा चलते हुए यहां पर प्रसिद्ध माता मंदिर पर पहुंचेगी। इस मौके पर मां की आरती के पश्चात करीब ढाई क्विंटल नुक्ती के लड्डूओं की प्रसादी का वितरण किया जाएगा। इसके पश्चात श्री पाराशर का सम्मान किया जाएगा।
०००००००००००

