August 3, 2026

बुधनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 300 लीटर अवैध देशी,विदेशी शराब जप्त

0
51fe90cf-57ff-423d-942e-f1aedafc351e

पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग द्वारा जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में दिशानिर्देश गए

इसी क्रम में एसडीओपी बुधनी शशांक गुर्जर के नेतृत्व में थाना बुधनी द्वारा दिनांक 8/3/23 को बुधनी अन्तर्गत ढाबो पर दबिश देकर करीब 300 लीटर अवैध अंग्रेजी एवं देशी मदिरा को जप्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

प्रकरण मे जप्तशुदा शराब में से बुधनी अंतर्गत राजपूत ढाबा एवं बाबूजी ढाबा अंतर्गत अधिक मात्रा में शराब पाए जाने से दोनों आरोपीगण के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है, शेष 05 आरोपीगण के विरुद्ध 34 आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास खींची सउनि अशोक दुबे सोनी,रामकृष्ण गोर,प्रधान आरक्षक लोकेश रघुवंशी, अजय जाटव, डोली मौर्य आरक्षक हर्षित, कपूर, प्रशांत सोनू, महिला आरक्षण दीपिका सैनिक नर्मदा प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!