August 3, 2026

नवरात्रि में सलकनपुर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम के कलेक्टर-एसपी ने दिए निर्देश

0
img_8990

सलकनपुर में आगामी चैत्र नवरात्रि की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

कलेक्टर-एसपी ने नर्मदा आवंलीघाट का किया निरीक्षण

चैत्र नवरात्री पर विजयासन देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सलकनपुर आगमन होता है। आगामी चैत्र नवरात्री पर सलकनपुर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सलकनपुर में बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार से की जाए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और सभी श्रद्धालु सुविधाजनक ढंग से पूजा-अर्चना कर सकें।


बैठक में कलेक्टर सिंह ने पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा पर्याप्त बिजली व्यवस्था के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख मार्गों एवंमुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही कंडम वाहनों और गैस से चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आगमन तथा निर्गम की सुगम व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहन मार्ग पर ट्राफिक जाम की स्थिति न बने, इसके लिए जो वाहन रास्ते में खराब हो जाए तो उन्हें तुरंत हटाने तथा वाहनों को खड़ा करने के लिए रिक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने एमरजेंसी के लिए फायर बिग्रेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने मेला स्थल पर दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगवाने तथा मेले के बेहतर प्रबंध के निर्देश दिए।

बैठक में एसपी अवस्थी ने सभी मुख्य स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। ताकि यातायात व्यवस्था किसी भी प्रकार से बाधित नहो। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान अधिकारी-कर्मचारी किसी भी स्थान पर यातायात बाधित होने पर तुरंत यातायात को सुचारू बनाए। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रांगण में रोपवे का निरंतर संचालन होता रहे, ताकि अधिक से अधिक लोगो का आवागमन हो सके। बैठक में सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय, एएसपी श्री गीतेश गर्ग, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल सहित, श्री आशाराम यादव, श्री रामनारायण साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण स्थानों पर हेल्थ कैंप 


कलेक्टर सिंह ने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ कैंप लगाए जाए। जिससे श्रद्धालुओं को चिकित्सा की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रूप से चिकित्सीय सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने ऐमरजेंसी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

बाहरी बसों के लिए अस्थायी बस स्टेण्ड

बैठक में कलेक्टर सिंह तथा एसपी अवस्थी ने बाहर से आने वाली बसों की पार्किंग के लिए अस्थाई बस स्टेण्ड बनाने के निर्देश दिए। ताकि सड़क मार्ग पर बसों से होने वाले ट्राफिक को व्यवस्थित एवं नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब बाहरी वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान होगा तो वह रोड पर खड़े नही होंगे और यातायात व्यवस्था भी बनी रहेगी।

मुख्य स्थानों पर हेल्प डेस्क

बैठक में कलेक्टर सिंह ने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मुख्य स्थानों पर हेल्प डेस्क बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में कन्ट्रोल रूम बनाया जाए, ताकि ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी सतत सम्पर्क में रहे।

पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था


कलेक्टर सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो, ताकि लोगो को पेयजल आसानी से प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य स्थानों पर अस्थाई शौचालय भी स्थापित किए जाए। ताकि लोगो को सुविधा हो।

कलेक्टर-एसपी ने नर्मदा आवंलीघाट का किया निरीक्षण

भूतड़ी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आंवलीघाट पहुंचते है। आंवलीघाट पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा एसपी मंयक अवस्थी ने आवंलीघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए और श्रद्धालु अधिक गहराई में न जाए, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंवलीघाट में जिला सेनानी, होमगार्ड, वोटर बोर्ड लगाने, वाहनों के लिए पार्किंग स्थल, गोताखोर एवं पुलिस जवान तैनात करने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी गीतेश गर्ग, एसडीएम राधेश्याम बघेल सहित तथा बुधनी जनपद सीईओ देवेश सराठे सहित अनेकअधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!