August 3, 2026

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय के नेतृत्व में आंदोलन में शामिल हुए कांग्रेसजन

0
img_8978


सीहोर। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं के प्रति अपराधों के मुद्दे को लेकर भोपाल में आंदोलन किया गया। इस आंदोलन के लिए है जिला स्तर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राकेश राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन राजधानी भोपाल पहुंचे।
जानकारी के अनुसार शहर सहित आस-पास के स्थानों से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राजधानी भोपाल में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता घनश्याम यादव, मुनव्वर मामू, नरेन्द्र खंगराले, जितेन्द्र चंद्रवंशी आदि शामिल थे। कांग्रेसजनों का कहना है कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हर वर्ग ठगा हुआ है। किसान को किसी भी फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है वहीं पर बेरोजगारी का बुरा हाल है। आज आयात निर्यात नीति पूरी तरह से खराब हो चुकी है और इसी का परिणाम है कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!