सलकनपुर देवी मंदिर में नवरात्रि पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिका दण्डाधिकारियों की ड्यूटी कार्य सौपा
नवरात्री पर्व 22 मार्च से 30 मार्च 2023 तक मनाया जाना हे। इस दौरान जिले की रेहटी स्थित सलकनपुर देवी मंदिर में नवरात्रि पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 09 कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी कार्य निर्धारित समयावधि के लिए सौपा गया है। अपर कलेक्टर श्री ब्रजेश सक्सेना ने निर्देश जारी कर कार्यपालिका दण्डाधिकारियों से कहा है कि वे निधारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहकर आवश्यक कानून एवं शांति व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखे और समय-समय पर अनुविभागीय अधिकारी बुधनी श्री राधेश्याम बघेल को अवगत कराते रहेगें।

अपर कलेक्टर ब्रजेश सक्सेना द्वारा जारी निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी बुधनी को सम्पूर्ण व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। कन्हैयालाल तिलवारी तहसीलदार रेहटी एवं अविनाश सोनानिया नायब तहसीलदार नसरूल्लागंज को 22 मार्च को निर्धारित समायावधि के लिए नियुक्ति किया गया है। आशुतोष शर्मा तहसीलदार बुधनी एवं आकाश मंहत नायब तहसीलदार बुधनी को 23 मार्च 2023 के लिए नियुक्ति किया गया है। रत्नेश श्रीवास्तव तहसीलदार नसरूल्लागंज एवं अंबर पंथी नायब तहसीलदार बुधनी को 24 मार्च के लिए नियुक्ति किया गया है। श्यामनंदन चंदेल नायब तहसीलदार इछावर एवं जयपाल शाह उइके नायब तहसीलदार रेहटी को 25 मार्च के लिए नियुक्ति किया गया है।
इसी प्रकार कन्हैयालाल तिलवारी तहसीलदार रेहटी एवं आकाश मंहत नायब तहसीलदार बुधनी को 26 मार्च के लिए नियुक्ति किया गया है। आशुतोष शर्मा तहसीलदार बुधनी एवं अविनाश सोनानिया नायब तहसीलदार नसरूल्लागंज को 27 मार्च के लिए नियुक्ति किया गया है। रत्नेश श्रीवास्तव तहसीलदार नसरूल्लागंज एवं अंबर पंथी नायब तहसीलदार बुधनी को 28 मार्च के लिए नियुक्ति किया गया है। श्यामनंदन चंदेल नायब तहसीलदार इछावर एवं जयपाल शाह उइके नायब तहसीलदार रेहटी को 29 मार्च के लिए नियुक्ति किया गया है। कन्हैयालाल तिलवारी एवं अंबर पंथी नायब तहसीलदार बुधनी को 30 मार्च के लिए नियुक्ति किया गया है। नियुक्ति किये गये सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारी समय समय पर अनुविभागीय अधिकारी बुधनी राधेश्याम बधेल को अवगत कराने के निर्देश दिए गये है।