सीहोर के अमन दुबे को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के साथ उड़ीसा राज्य का प्रभार सौंपा
अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. बी. श्रीनिवासन द्वारा मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के अमन दुबे को भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय मीडिया पैनल लिस्ट मनोनीत करते हुए उन्हें उड़ीसा राज्य का प्रभारी भी बनाया गया है।

अभा युवा कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश के कांग्रेस समर्थित इस सक्रिय और निष्ठावान युवा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के लिए गौरव और सम्मान मिला है।
दुबे पिछले 5 वर्षों से मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता के तौर पर कार्य कर रहे थे, साथ ही यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के पहले सीजन में महाराष्ट्र के सह-प्रभारी के तौर पर भी नियुक्त हुए थे, इसी कड़ी में अगले सीजन में वह मध्यप्रदेश से टैलेंट राष्ट्रीय स्तर पर लेकर पहुँचे और जिता कर लाए।

आपको बता दें दुबे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा से आते है, यहाँ से कांग्रेस के दिग्गज नेता राजकुमार पटेल भी आते है।
सीहोर ज़िले व बुदनी विधानसभा से पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के बाद अमन दुबे राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचे है।

दुबे ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ , अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. बी. श्रीनिवासन और युवा कांग्रेस के मप्र के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का आभार व्यक्त किया।