जिला प्रेस क्लब के तत्वाधान में उत्साह के साथ मनाया गया होली मिलन समारोहइस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार
सीहोर। जिला प्रेस क्लब के तत्वाधान में शहर के इंदौर-भोपाल हाई-वे स्थित क्रिसेंट ग्रीन गार्डन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश राय सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे। सभी पत्रकारों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है। इसे हंसी खुशी मनाना चाहिए। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों के हित में काफी बेहतर काम किया जा रहा हैं। क्लब के सदस्य स्वच्छ पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। यहीं क्लब की असली ताकत है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चौहान ने किया और क्लब के अध्यक्ष श्री राय ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ की हालत आज बहुत खराब है, दिन पे दिन पत्रकारों का शोषण हो रहा है, अब हमें चाहिए की हम सब मिलकर एक दूसरे का साथ दे, सभी पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए, कोई पत्रकार छोटा या बड़ा नहीं होता है, हम सब एक है। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह का कार्यक्रम अचानक बना था, लेकिन अब जो भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा उसमें जिले के सभी पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा और पूरी भव्यता के साथ मिलन समारोह मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र सिंह ठाकुर मनकी ने किया। इस दौरान शहर सहित आस-पास के सभी पत्रकार मौजूद थे, जिन्होंने होली मिलन समारोह में पूरे जोश के साथ उत्साह मनाया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने संबोधित भी किया।

