मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माँ विजयासन देवी की पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक सलकनपुर देवीधाम पहुंचकर देवी विजयासन की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और देवी विजयासन की संध्याकालीन आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देवी विजयासन से देश एवं प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नवरात्री पर्व की सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्रीमती साधना सिंह, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत तथा मीना राजेंद्र पटेल ,राजेन्द्र पटेल,सावित्री चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

