August 3, 2026

हमारी चुप्पी ही अपराधी का मनोबल बढ़ाती है – जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री दांगी

0
img_9611

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अमिताभ मिश्र के निर्देश पर शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार दांगी ने छात्राओं को उनके अधिकार, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, यौन उत्पीड़न, गुड टच-बेड टच एवं आत्मरक्षा के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि घटना होने पर चुप रहने से अच्छा है कि उसको अपने माता-पिता को बताकर उसका समाधान निकाला जाये, क्योंकि हमारी चुप्पी ही अपराधी का मनोबल बढ़ाती है। बच्चों से माता-पिता को मित्रवत व्यवहार करना चाहिए, जिससे बच्चे उनकी तकलीफों के बारे मे खुलकर बता सकें। उन्होंने मोबाइल के दुरूपयोग एवं उपयोग के बारे में विस्तार से बताते हुए कानून के प्रति जागरूक रहने के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!