August 3, 2026

आस्था और उत्साह के साथ मनाया गुरु टेकचंद्र महाराज का जन्मोत्सवचल समारोह में महिलाओं को आगे रखकर समाज ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

0
img_9880


सीहोर। श्री दामोदर तरुण फैंस क्लब दर्जी समाज के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री-श्री 1008 गुरुटेकचंद्र महाराज के भव्य जन्मोत्सव का आयोजन किया गया था, इस मौके पर समाज के लोगों ने भव्य चल समारोह निकाला और महिलाओं को समारोह में आगे कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। शहर के छावनी स्थित से निकाले गए चल समारोह में महिलाएं चल समारोह में परम्पारिक परिधन में आगे चल रही थी और पीछे-पीछे युवा और पुरुष चल रहे थे। इस मौके पर चल समारोह का शहर के विभिन्न स्थानों पर जिला संस्कार मंच, विश्व हिन्दू परिषद, ब्राह्मण समाज, नव ज्योति संगठन, सेन समाज सहित अन्य सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भव्य चल समारोह का स्वागत किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री दामोदर तरुण फैंस क्लब दर्जी समाज के अध्यक्ष विनीत गोयल ने बताया कि श्री-श्री 1008 गुरुटेकचंद्र महाराज के भव्य जन्मोत्सव इस वर्ष भव्य रूप से मनाया गया था, इस मौके समाजजनों ने जन्मोत्सव के दौरान अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर चल समारोह में शामिल हुए। चल समारोह शहर के छावनी स्थित जगदीश मंदिर से निकाला गया, जो शहर के गांधी रोड सहित अन्य मार्गों से होते हुए शहर के नेहरु कालोनी स्थित धर्मशाला पर पहुंचा, जहां पर समाजजनों और अन्य ने पूर्ण विधि-विधान से भगवान की आरती की और उसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि श्री-श्री 1008 गुरुटेकचंद्र महाराज के भव्य जन्मोत्सव हर साल मनाया जाता है। पूज्य गुरु टेकचंद्र महाराज मानवता, धर्म,परोपकार, सेवा के लिये गये कार्य हमारे लिये सदैव प्रेरणादायी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!