दोराहा को तहसील का दर्जा मिलने पर विधायक सुदेश राय का भव्य स्वागत
सीहोर। दोराहा को तहसील का दर्जा मिलने पर स्थानीयजनो ने आतिशबाजी कर किया विधायक सुदेश राय का स्वागत कर खुशी मनाई।
राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में दोराहा को तहसील बनाने के फैसले के बाद से दोराहा के नागरिकों में उत्साह की लहर देखने को मिल रही है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद सीहोर विधायक राय दोराहा वासियों से मिलने पहुंचे जहां विधायक राय का बैंड बाजे और आतिशबाज़ी के साथ जबरदस्त स्वागत किया गया। दोराहा वासियों को विधायक राय ने मिठाई खिलाकर और पैदल यात्रा कर मुलाकात की और शुभकामनाएं प्रेषित की। पैदल यात्रा के दौरान फूल माला और मिठाई का वितरण कर दोराहा वासियों ने विधायक राय का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद किया।
