कुबेरेश्वरधाम पर भीषण गर्मी में शरबत वितरण कर श्रद्धालुओं को दी राहत
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में लंबे समय से यहां पर आने वाले सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं को भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देशानुसार विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में नियमित रूप से शीतल शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दी जा रही है साथ ही पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यहां पर पलास्टिक का इस्तेमाल न करते हुए स्टील के गिलास आदि का उपयोग किया जा रहा है। इसके बाद यहां पर आने वाले श्रद्धालु और वालंटियर द्वारा सफाई अभियान भी चला रहे है।
मंगलवार को विठलेस सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला, मनोज दीक्षित मामा, यश अग्रवाल, सतीश सेन, भूपेन्द्र शर्मा, बंटी परिहार सहित समिति के सेवादारों ने भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा के आह्वान पर दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक शीतल शरबत के अलावा सत्तू की ठडांई का वितरण किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि गुरुदेव के आदेश अनुसार प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए प्रतिदिन दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं को दोपहर में शीतल शरबत का वितरण किया जाता है, वहीं यहां पर नियमित रूप से हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रतिदिन सुबह-शाम भोजन प्रसादी का वितरण किया जाता है। इस दौरान मंदिर परिसर में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते हुए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्टील के गिलास में शरबत प्रदान किया जाता है।
