August 3, 2026

विधायक सुदेश राय की पहल से 300 मातृ शक्तियों को फ्री दिखाई द केरल स्टोरी मूवी

0
img_9953


सीहोर। मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म द केरल स्टोरी चर्चाओं का विषय बन रही है। सीहोर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुदेश राय की धर्मपत्नी समाजसेवी अरुणा राय ने युवा मोर्चा की टीम के साथ 300 मातृशक्तियों को फ्री में द केरल स्टोरी फिल्म दिखाई। सीहोर लीसा टॉकीज में द केरल स्टोरी देखने के लिए समाजसेवी अरुणा राय जी साथ 300 बच्चियां एवम महिलाओं पहुंचीं। श्रीमती अरुणा राय ने बताया कि यह मूवी बहनों को इसलिए दिखाई जा रही है क्योंकि इससे नई पीढ़ी के लोग जागरूक हो सके। फिल्म देखने के बाद महिलाओं ने कहा कि फिल्म में सच्चाई दिखाई गई है और उन्हें फिल्म देखकर सच का पता चला। समाजसेवी अरुणा राय जी ने कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार और उन्होंने सभी से मूवी देखने की अपील की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!