August 3, 2026

डाक विभाग के तत्वाधान में निकाली गई जागरूकता रैली

0
img_9942


सीहोर। डाक विभाग द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओ के लिये शुरू की गयी विशेष जमा योजना शुरू की गई है। योजना का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए शहर के पोस्ट आफिस से सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। शहर में करीब किलोमीटर निकाली गई जागरूकता रैली में नारी शक्ति को सशक्त करने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर यह योजना के बारे में बैनर-पोस्टर आदि के माध्यम से बताया गया। इस योजना का महिलाओं को लाभ उठाना चाहिए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डाक अधीक्षक बीएके सचान ने बताया कि भारतीय डाक विभाग के द्वारा गत माह अप्रैल से मार्च 2025 तक सभी महिलाओ को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने हेतु महिला सम्मान बचत पत्र योजना प्रारंभ की गयी है सीहोर सम्भाग के अंतर्गत समस्त डाकघरों में भी यह योजना उपलब्ध है। इस योजना के अंतर्गत महिला या अवयस्क बालिका की ओर से संरक्षक के द्वारा ही कम से कम 1000 रूपये से महिला सम्मान बचत पत्र का खाता खोला जावेगा। इसमें अधिकतम 2 लाख रूपये तक जमा किये जा सकते है। इस पर सर्वाधिक 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जाएगा।
केंद्र सरकार ने अपने वार्षिक बजट के दौरान महिला सशक्तिकरण को लेकर बचत योजना शुरू करने का जिक्र किया था। इसको मद्देनजर रखते हुए डाक विभाग ने इस योजना को 2 वर्षों के लिए शुरू किया है। ये योजना मार्च 2025 तक जारी रहेगी। योजना की खास बात यह है कि इसमें कोई भी महिला 2 वर्षों के लिए किसी भी आयु वर्ग में निवेश कर सकती है। इस योजना में डाक विभाग की ओर से चलाई जा रही अन्य योजनाओं के मुकाबले अधिक 7.5 फीसदी ब्याज दी जा रही है। योजना में एक वर्ष के बाद जमा राशि का अधिकतम 40 फीसदी तक निकासी का भी प्रावधान है। साथ ही खाता खोलने की तिथि से 6 महीने के बाद खाता बंद भी किया जा सकता है। ऐसा करने पर योजना में देय ब्याज दर से 2 फीसदी कम यानी 5.5 फीसदी ब्याज दर के साथ राशि मिलेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!