August 4, 2026

ग्राम डोबी में अस्पताल निर्माण के लिए राघवेन्द्र सिंह एवं श्रीमति रामेति सिंह ने अपनी-अपनी निजि भूमि दान की

0
img_9993

एसडीएम बघेल ने निजी भूमि दान करने के लिए दानदाताओं का आभार व्यक्त किया

बुधनी विकासखण्ड के ग्राम डोबी में अस्पताल निर्माण के लिए राघवेन्द्र सिंह एवं श्रीमति रामेति सिंह ने अपनी-अपनी निजि भूमि स्वास्थ्य विभाग को दान कर दी। दान में अस्पताल को दी जाने वाली इस निजि भूमि के हस्तांतरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री एसके डेहरिया की उपस्थिति में भूमि के हस्तांतरण की कार्यवाही की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डेहरिया ने बताया कि दान की गई भूमि पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण किया जाएगा। इससे आस-पास के क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। अस्पताल निर्माण से ग्राम डोबी के आस-पास के गांवों मछवाई, खोहा, मुरारी, जैत, खैरीसिलगेना, पिपलिया, हथनोरा सहित अन्य गांवों के निवासी भीलाभान्वित होंगे। इस दौरान श्री राघवेन्द्र सिंह ने अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों तथा उनके परिवार जनों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने की बात भी कही।बुधनी एसडीएम राधेश्याम बघेल ने इस दान के लिए शासन की ओर से श्रीमती रामेति सिंह एवं राघवेन्द्र सिंह को धन्यवाद दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!