August 4, 2026

जिले में सुरक्षा जवानों एवं सुरक्षा सुपरवाइजर तथा सुरक्षा अधिकारी की भर्ती होगी

0
cropped-SEHORE__2_-removebg-preview-1.png

जिले मे सुरक्षा जवानों एवं सुरक्षा सुपरवाईजर तथा सुरक्षा अधिकारी (SIS Security)के पदों पर भर्ती चयन के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। चयन प्रक्रिया के लिए जिले की सभी जनपद पंचायतों में शिविर आयोजित करने के लिए कार्यक्रम निधारित किया गया है। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एसआईएस के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के कंपनी एक्ट- 1956 के तहत पंजीकृत एवं पसारा एक्ट- 2005 के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा जवानों एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती के लिए शिविर 05 एवं 06 जून को जनपद पंचायत आष्टा, 07 जून को बुधनी जनपद पंचायत परिसर में, 08 जून को प्रसादम केन्द्र मालीवाया बुधनी में आयोजित किया गया है।

      इसी प्रकार जनपद पंचायत परिसर इछावर में 09 एवं 10 जून को, भैरूंदा जनपद पंचायत परिसर में 12 एवं 13 जून को और 14 एवं 15 जून को जनपद पंचायत परिसर सीहोर में र्भी शिविर आयोजित किया गया है। शिविर प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 4 बजे तक सुरक्षा जवानों एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। भर्ती संबंधी जानकारी भर्ती अधिकारी के मो. 8707068519,पर ली जा सकती है। सुरक्षा जवानों के 400 पद एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 50 पदों के लिए भर्ती की जाएगी जिसका भर्ती स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

जिला परियोजना प्रबंधक म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन दिनेश बरफा ने बताया कि सुरक्षा जवानों एवं सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया स्थल पर जो दास्तावेज में शैक्षणिक योग्यता 10वीं अंक सूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट फोटो, सुरक्षा जवान के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण, ऊचाई 167.5 सेमी, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं उत्तीर्ण ऊचाई 170, वजन 56 से 90 किलो, सीना 80-85 सेमी, आयु 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही शारीरिक रूप से स्वच्छ एवं फिजिकल फिट होना चाहिए। चयनित अभ्यार्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा जवान को 12000 से 18000 रूपये एवं सुरक्षा सुपरवाईजर को 15000 से 22000 हजार रूपये तक मासिक मानदेय से पीएफ ईएसआईसी, ग्रेच्युटी, बोनस, मेडिकल की सुविधा, इन्श्योरेन्स, सालाना वेतनवृद्धि, प्रमोशन, दुर्घटना बीमा, आवास एवं मैस आदि की सुविधा दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार के एतिहासिक स्मारकों जैसे -लाल किला दिल्ली, आगरा, भोपाल इंडस्ट्री एरिया, ग्वालियर इंडस्ट्री एरिया,ताजमहल आगरा, जयपुर मेट्रो, सोहना रोड इंडस्ट्रियल एरिया गुड़गांव, भरतपुर डिप किला, हौंडा कंपनी गुडगांव, दिल्ली मेट्रो , एम्स हॉस्पिटल दिल्ली, फतेहपुर सीकरी दरगाह आगरा, कुतुब मीनार दिल्ली, मारुति सुजुकी मानेसर गुड़गांव, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली, बांके बिहारी मंदिर मथुरा, अक्षर पात्र मथुरा, यमुना एक्सप्रेस दिल्ली आगरा टोल टैक्स, मेट्रो आगरा, जेवर एयरपोर्ट, का किला एवं बैंकों व प्रतिष्ठान, उद्योग संस्थानों एवं मल्टीनेशनल क्षेत्रों में रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इच्छुक प्रार्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर जनपद पंचायत परिसर में भाग ले सकते है। निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर भर्ती संबंधित अधिक जानकारी www.ssciindia.com या कमांडेंट कार्यालय कमांडेंट ऑफिस से 8707068519,8755401870 7838282197,7206582161 ,पर भी ली जा सकती हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!